गुरुग्राम में बारिश का असर, पुलिस ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

HIGHLIGHTS
- भारी बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव की आशंका
- पुलिस ने यातायात दबाव कम करने के लिए कंपनियों से सहयोग मांगा
- अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम करने पर दिया गया जोर
गुरुग्राम। लगातार जारी भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर जलभराव व ट्रैफिक जाम की संभावना को देखते हुए अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
गुरुग्राम पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात दबाव कम करने और सड़क प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की सहायता के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को गुरुवार को घर से काम करने की सुविधा उपलब्ध कराएं। पुलिस के अनुसार, सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होने से ट्रैफिक प्रबंधन टीमों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने और एंबुलेंस सहित आपातकालीन सेवाओं के संचालन में मदद मिलेगी।
गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षा को प्राथमिकता देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग सावधानी बरतें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.