ऑस्ट्रेलिया U19 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह

HIGHLIGHTS
- लक्ष्य रायचंदानी को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया।
- यशवर्धन चौहान मल्टी-डे टीम की कमान संभालेंगे।
- आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ वनडे टीम में शामिल हैं।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। भारतीय अंडर-19 टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को भी शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज सितंबर-अक्टूबर में खेली जाएगी।
वनडे सीरीज के लिए लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, मल्टी-डे सीरीज की कमान यशवर्धन चौहान को सौंपी गई है और लक्ष्य को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी जगह मिली है। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वनडे टीम में शामिल किया गया है।
लक्ष्य रायचंदानी संभालेंगे वनडे टीम की कमान
वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी करेंगे, जबकि यशवर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। सहवाग और द्रविड़ के बेटों को केवल वनडे टीम में जगह मिली है। दोनों मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। मैच राजकोट और अहमदाबाद में आयोजित होंगे।
वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।
मल्टी-डे मैचों के लिए भारत की U19 टीम
यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।
भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। दौरे में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच शामिल हैं।
| मैच | तारीख | समय | स्थान |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 18 सितंबर 2026 | 9:00 AM | राजकोट |
| दूसरा वनडे | 21 सितंबर 2026 | 9:00 AM | राजकोट |
| तीसरा वनडे | 23 सितंबर 2026 | 9:00 AM | राजकोट |
| पहला मल्टी-डे मैच | 27-30 सितंबर 2026 | 9:30 AM | राजकोट |
| दूसरा मल्टी-डे मैच | 05-08 अक्टूबर 2026 | 9:30 AM | अहमदाबाद, ग्राउंड-बी |
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.