वसुंधरा रेजीडेंसी अग्निकांड की जांच शुरु, भारत पेट्रोलियम टीम ने सैम्पल जुटाए

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजीडेंसी में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के लिए मंगलवार को भारत पेट्रोलियम की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आग लगने के दौरान फटे एलपीजी गैस सिलेंडरों का निरीक्षण किया और सैंपल जुटाए।
बता दें कि सोमवार को दमकल और फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी आग बुझने के बाद मकान से महत्वपूर्ण सैंपल इकट्ठा किए थे। आग उस समय लगी थी जब मकान में अंगीठी जल रही थी। अचानक मकान में रखे दो एलपीजी गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए। इस हादसे में मकान में मौजूद कानूनगो अमित गौड़, उनकी मां सुशीला गौड़ और छोटे भाई नितिन गौड़ की जिंदा जलने से मौत हो गई।
दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अब आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अंगीठी जलाने के कारण लगी थी, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सटीक स्थिति सामने आएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.