मुजफ्फरनगर में स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने गाड़ी सीज की

HIGHLIGHTS
- युवक गुरुवार दोपहर बारात में शामिल होने पहुंचे थे।
- स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी और हुड़दंग का वीडियो बनाया गया।
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया।
मुजफ्फरनगर। स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने लाकर सीज कर दिया। स्टंट करने वाले युवक गांव में एक बारात में शामिल होने पहुंचे थे।
मामला तितावी थाना क्षेत्र की जसोई चौकी के अंतर्गत का है। गुरुवार दोपहर बारात में शामिल होने आए युवकों ने स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी की। आरोप है कि युवकों ने गाड़ी से जमकर 'डांस' कराया।
इस दौरान युवक गाड़ी से बाहर निकलकर हुड़दंग भी मचाने लगे। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले युवक गांव जसोई में एक बारात में शामिल होने आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने लाकर सीज कर दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात ही गाड़ी को थाने लाकर सीज कर दिया।
पुलिस ने कहा कि सड़क पर इस तरह स्टंटबाजी करने से दूसरे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में नहीं डालने की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.