अमित शाह के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ी सौगात, यमुना की सफाई के लिए तैयार हो रहा मेगा प्लान

HIGHLIGHTS
- अमित शाह के मुताबिक, गाद निकालने का 40 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है।
- गंदे पानी के शोधन के लिए 9 हजार करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है।
- पेयजल आपूर्ति से जुड़ी कई हजार करोड़ रुपये की योजनाएं भी बनाई गई हैं।
दिल्ली। यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार अब लोगों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दे रही है। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने राजधानी के नागरिकों से अपील की है कि यमुना की सफाई का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।
अमित शाह ने परियोजनाओं को बताया अहम
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यमुना की सफाई से जुड़ी परियोजनाएं इस दिशा में रीढ़ की हड्डी साबित होंगी। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही प्रधानमंत्री ने यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के साथ बैठक की थी और इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किए थे।
उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक गाद निकालने का काम पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा, गंदे पानी को साफ करने के लिए 9 हजार करोड़ रुपये की परियोजना और पेयजल से जुड़ी कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा के प्रयासों से तैयार की गई हैं।
जल मंत्री ने दिल्लीवासियों से अपनी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव लाने और यमुना को फिर से स्वच्छ बनाने के अभियान में सहयोग करने की अपील की।
दिल्लीवासियों से तीन संकल्प लेने की अपील
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नागरिकों से तीन अहम संकल्प लेने का आह्वान किया।
पहला, लोग कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि वह नालों के जरिए नदी तक न पहुंचे। दूसरा, हर घर में वैध सीवर कनेक्शन होना चाहिए, जिससे गंदे पानी को सीधे यमुना में जाने से रोका जा सके।
तीसरा संकल्प पानी का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना और उसकी बर्बादी रोकना है। जल मंत्री ने विश्वास जताया कि यदि दिल्ली का हर नागरिक इन तीनों बातों का गंभीरता से पालन करे, तो यमुना को जल्द ही साफ और स्वच्छ बनाने की दिशा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.