दिल्ली-एनसीआर
iPhone की EMI नहीं भर पाई तो यमुना में कूदी डांस टीचर, पुलिस-डीडीएमए ने बचाया

HIGHLIGHTS
- डांस टीचर ने कुछ समय पहले किस्त पर आईफोन खरीदा था।
- कम आमदनी के कारण किस्त चुकाने में परेशानी हो रही थी।
- आर्थिक तनाव के चलते उसने यमुना में छलांग लगाई।
दिल्ली। दिल्ली के दक्षिणी जिले में कालिंदी कुंज के पास रविवार को एक 30 वर्षीय डांस टीचर ने यमुना में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस और डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया।
पुलिस के मुताबिक, डांस टीचर ने शौक के लिए कुछ समय पहले किस्त पर आईफोन खरीदा था। कम आमदनी के कारण किस्त चुकाने में परेशानी हो रही थी। इसी तनाव के चलते उसने यमुना में छलांग लगा दी।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब महाराष्ट्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। इसमें पिता और बेटे की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद मां ने भी अपनी जान दे दी थी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.