इंदौर में घनी धुंध से हवाई यातायात प्रभावित, पुणे की फ्लाइट भोपाल डायवर्ट

HIGHLIGHTS
- पुणे-इंदौर उड़ान 6ई 284 को सुबह 6:40 बजे उतरना था।
- रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण पायलट लैंडिंग नहीं करा सके।
- एटीसी ने विमान को भोपाल डायवर्ट करने का फैसला लिया।
इंदौर। रविवार सुबह इंदौर में घनी धुंध के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। कम विजिबिलिटी के चलते पुणे से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद मौसम साफ होने पर विमान इंदौर पहुंच सका। इस दौरान विमान में सवार 173 यात्रियों को परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की पुणे-इंदौर उड़ान 6ई 284 को सुबह 6:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन घनी धुंध के कारण रनवे पर दृश्यता काफी कम थी। पायलट ने लैंडिंग में असमर्थता जताई, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को भोपाल डायवर्ट करने का फैसला लिया।
मौसम में सुधार होने के बाद विमान करीब दो घंटे की देरी से सुबह 8:42 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान के डायवर्ट होने का असर उसकी आगे की उड़ान पर भी पड़ा।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, पुणे से इंदौर पहुंचने के बाद यही विमान सुबह 7:20 बजे इंदौर से बेंगलुरु के लिए रवाना होता है। लेकिन पुणे-इंदौर उड़ान के भोपाल डायवर्ट होने के कारण बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 701 भी प्रभावित हुई। यह उड़ान करीब ढाई घंटे की देरी से सुबह 9:43 बजे इंदौर से रवाना हो सकी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.