कौशांबी में महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, INSAS राइफल से चली गोली

HIGHLIGHTS
- महिला थाना मंझनपुर में तैनात थीं प्रियंका यादव
- मंगलवार सुबह पहरा ड्यूटी के दौरान चली गोली
- गर्दन के पास गोली लगने से हुई मौत
कौशांबी। महिला थाना मंझनपुर में तैनात सिपाही प्रियंका यादव मंगलवार सुबह पहरा ड्यूटी पर थीं। वह इंसास राइफल लेकर ड्यूटी कर रही थीं। बताया गया कि करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में राइफल से गोली चल गई। गोली प्रियंका की गर्दन के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। प्रियंका गाजीपुर जिले की रहने वाली थीं।
गोली चलने की आवाज सुनकर महिला थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में महिला सिपाही प्रियंका यादव को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सत्य नारायण प्रजापत, एएसपी अमिता सिंह, सीओ सदर समेत अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस घटना के सही कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस ने प्रियंका के परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन के साथ पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
गाजीपुर जिले के दूल्हापुर क्षेत्र के सिखरी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री रविंद्रनाथ यादव महिला थाना मंझनपुर में सिपाही के पद पर तैनात थीं। यहां उनकी पहली पोस्टिंग थी, जो वर्ष 2025 में हुई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.