महाराष्ट्र में Domino's के 4 आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड, FDA ने नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई

HIGHLIGHTS
- FDA की विशेष जांच में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कमियां मिलीं
- मुंबई के विले पार्ले, बोरीवली और घाटकोपर वेस्ट आउटलेट्स पर कार्रवाई हुई
- सतारा जिले का एक Domino's आउटलेट भी कार्रवाई के दायरे में आया
मुंबई। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने फूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें तीन आउटलेट मुंबई और एक पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों के पालन में कमियां पाए जाने के बाद की गई। IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में FDA ने इस संबंध में कार्रवाई की है।
Domino's के चार आउटलेट्स पर कार्रवाई
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में चेन रेस्टोरेंट्स के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और घाटकोपर वेस्ट स्थित R-City Mall के डोमिनोज पिज्जा आउटलेट्स पर कार्रवाई की गई। इन आउटलेट्स का संचालन जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है।
FDA के अनुसार, बोरीवली आउटलेट में करीब 15 प्रतिशत नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। वहां खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान की निगरानी, खाद्य पदार्थों की जांच, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा कच्चे और पके हुए भोजन तथा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने के लिए कहा गया। उपकरणों और बर्तनों की नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश भी दिए गए।
विले पार्ले आउटलेट में भी मिलीं कमियां
विले पार्ले स्थित आउटलेट में FSSAI लाइसेंस के प्रदर्शन, पीने के पानी, खाद्य पदार्थों के भंडारण, पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई से जुड़ी कमियां पाई गईं।
FDA ने आउटलेट को फ्रोजन फूड के तापमान की उचित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही खाने और खाने-पीने से संबंधित वस्तुओं को अन्य सामान से अलग रखने, चूहों और कीड़ों से बचाव के उपाय करने तथा हाथ धोने और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.