उत्तर प्रदेश
कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही लग्जरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर।
- हादसे में 3 लोगों की मौत।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया में आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही एक लग्जरी बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.