मथुरा पुलिस ने संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर फैल रही अफवाहों का किया खंडन

मथुरा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा ने संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही झूठी खबरों को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया कि पूज्य संत पूर्णत: स्वस्थ हैं और किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं है।
एसएसपी के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी संदेश में कहा गया है कि “परम पूज्य संत प्रेमानंद महाराज पूर्णत: स्वस्थ हैं। कृपया झूठी और निराधार अफवाहें न फैलाएं, अन्यथा आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस ने यह चेतावनी उन लोगों के लिए जारी की है जो सोशल मीडिया पर भ्रामक समाचार फैला रहे थे, जिससे भक्तों और आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। साथ ही जनता से अपील की गई है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और इन्हें आगे न फैलाएं।
मथुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को दर्शाते हुए यूपी पुलिस, आईजी रेंज आगरा और एडीजी जोन आगरा को भी पोस्ट में टैग किया है और कहा है कि किसी भी प्रकार की गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.