उत्तर प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, 26 जुलाई के बाद फिर तेज हो सकती है बारिश

HIGHLIGHTS
- यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी, 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना नहीं।
- इटावा में सबसे ज्यादा 27 मिमी बारिश दर्ज, कई जिलों में हुई हल्की बारिश।
- 26 जुलाई के बाद फिर बढ़ सकती हैं मानसूनी गतिविधियां, 29 जुलाई तक बारिश के आसार।
यूपी में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। छिटपुट बारिश को छोड़कर प्रदेश के किसी भी जिले में 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि गुरुवार शाम लखनऊ के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि 24 से 26 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश कमजोर रहेगी। इस दौरान बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।
गुरुवार को इटावा में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को मानसून ट्रफ के उत्तर दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में एक बार फिर बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, 29 जुलाई तक तराई क्षेत्र समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.