मुजफ्फरनगर: विधायक का नाम इस्तेमाल कर शस्त्र लाइसेंस आवेदक से साढ़े 11 हजार की ठगी

मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा क्षेत्र के रालोद विधायक मदन भैया का नाम इस्तेमाल कर एक साइबर ठग ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति से 11,500 रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार मनोज पवार के बेटे ने डीएम को पत्र लिखकर मामले की गंभीर जांच की मांग की है। डीएम और एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मनोज पवार के बेटे ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन डीएम कार्यालय में किया था। आवेदन के साथ रालोद विधायक मदन भैया का संस्तुति पत्र भी संलग्न था।
मामला विधानसभा सत्र के दौरान सामने आया। लखनऊ में मौजूद विधायक मदन भैया के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर आईडी डीएम कार्यालय की दिखाई दे रही थी। कॉल रिसीव करने पर कॉल करने वाले ने खुद को डीएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर कहा कि मनोज पवार के बेटे का लाइसेंस बन गया है। उसने विधायक से अनुरोध किया कि वह मनोज पवार को इस नंबर पर कॉल करने के लिए बता दें।
विश्वास करते हुए विधायक ने मनोज पवार को नंबर दे दिया। इसके बाद मनोज पवार ने उक्त नंबर पर संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले ने शस्त्र लाइसेंस बनने की जानकारी दी और 11,500 रुपये फीस जमा करने को कहा। राशि देने के बाद अगली सुबह डीएम कार्यालय जाने पर पता चला कि लाइसेंस बन ही नहीं पाया है। जब मनोज पवार ने पुनः संपर्क किया तो नंबर बंद था।
पीड़ित ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को शिकायत दी है। विधायक मदन भैया ने डीएम को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता बताते हुए जांच की मांग की है और मामले में किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता की आशंका जताई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.