मुजफ्फरनगर के दिवाकर कश्यप बने योगासन भारत के टेक्निकल ऑफिशियल

मुजफ्फरनगर। योगासन खेल के क्षेत्र में जनपद को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिले से जुड़े दिवाकर कश्यप का चयन योगासन भारत द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल (Technical Official) के रूप में किया गया है। उन्हें तीसरे ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर-2026 के तहत आयोजित योगासन स्पोर्ट्स इवेंट में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता 23 से 27 मई 2026 तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) में आयोजित हुई।
दिवाकर कश्यप के इस चयन को उनके लंबे समय से योगासन खेलों में दिए जा रहे योगदान, अनुभव और कार्यकुशलता का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर उन्होंने योगासन भारत के महासचिव योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य तथा उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया।
उनकी इस सफलता पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की सचिव अर्चना सिंह, जिला खो-खो संघ अध्यक्ष विनीत त्यागी, उपाध्यक्ष अर्पित त्यागी, शालू सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई। साथ ही खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने दिवाकर कश्यप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी ने इसे जनपद मुजफ्फरनगर के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
स्थानीय खेल जगत के अनुसार, दिवाकर कश्यप का यह चयन क्षेत्र में योगासन खेल को नई पहचान और मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.