मुजफ्फरनगर: पड़ोसी पर अवैध कब्जे का आरोप, महिला ने न्याय की गुहार लगाई

मुजफ्फरनगर के ठाकुर द्वारा क्षेत्र में एक संपत्ति विवाद ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय निवासी शालिनी मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया कि उनके पैतृक मकान पर पड़ोसी महिला द्वारा अवैध और जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है।
मिश्रा के अनुसार, उनका पति महेश मिश्रा मकान नंबर 23 का वैध स्वामी हैं, जो पारिवारिक बंटवारे के तहत उन्हें मिला था। शिकायत में कहा गया है कि पड़ोसी महिला लगातार धमकियां देती रही है और मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला आपराधिक प्रवृत्ति की है और झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास करती है।
मिश्रा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और अपने पैतृक मकान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
यह मामला स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए भी चुनौती बनता दिख रहा है, क्योंकि विवादित संपत्ति को लेकर पड़ोसियों में तनाव बढ़ता जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.