देहरादून एयरपोर्ट पर फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

HIGHLIGHTS
- सुबह करीब छह बजे सुरक्षा निरीक्षण के दौरान सीलिंग का हिस्सा गिरा मिला।
- जांच में ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई।
- घटना के समय यात्री मौजूद नहीं थे और सभी उड़ानें तय समय पर संचालित हुईं।
देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट की पहली मंजिल के आगमन क्षेत्र में सुबह करीब छह बजे उड़ानें शुरू होने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिरा मिला। यह हिस्सा मेजानाइन फ्लोर पर आगमन क्षेत्र में एस्केलेटर के पास गिरा था। इसी जगह पानी का रिसाव भी पाया गया।
फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने संबंधित क्षेत्र को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। एयरपोर्ट कर्मियों ने सीलिंग गिरने और पानी के रिसाव की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे वॉटर फाउंटेन को पानी उपलब्ध कराने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था।
पाइप खराब होने के कारण पूरी रात पानी जिप्सम फॉल्स सीलिंग के एक छोटे हिस्से में रिसता रहा। पानी फैलने से सीलिंग का वह हिस्सा कमजोर होकर अराइवल फर्स्ट फ्लोर पर गिर गया।
एयरपोर्ट पर सुबह करीब सात बजे के बाद उड़ानों की आवाजाही शुरू होती है। ऐसे में घटना के समय वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। अगर उड़ानों की आवाजाही के दौरान सीलिंग का हिस्सा गिरता तो यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त सीलिंग की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। घटना का उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी उड़ानें निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, बीती रात कोई खास बारिश भी नहीं हुई थी। सीलिंग गिरने की वजह ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त होना बताया गया है।
एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन से पहले सुरक्षा कर्मियों की ओर से नियमित निरीक्षण किया जाता है। इसी दौरान पहली मंजिल के आगमन क्षेत्र में जिप्सम फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा हुआ मिला। जांच में पता चला कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया के वॉटर फाउंटेन में पानी की सप्लाई करने वाला ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके कारण सीलिंग गिरी। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.