शारदीय नवरात्र पर सजे मां दुर्गा के दरबार, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना

HIGHLIGHTS
- शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी।
- माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा की।
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा का पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गया है। नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। घटस्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत होते ही मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
नवरात्र के अवसर पर माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया है। घरों से लेकर मंदिरों तक मां दुर्गा के दरबार सजाए गए हैं।
सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.