देहरादून: धर्मावाला चौक पर बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा, दुकान क्षतिग्रस्त

HIGHLIGHTS
- धर्मावाला चौक पर मंगलवार सुबह ट्रक साइबर कैफे में जा घुसा।
- टक्कर से दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
- दुकान में मौजूद जितेश को मामूली चोटें आईं।
विकासनगर (देहरादून)। देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर धर्मावाला चौक में मंगलवार सुबह एक ट्रक बेकाबू होकर साइबर कैफे की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान को काफी नुकसान पहुंचा और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के वक्त दुकान के अंदर मौजूद जितेश को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। दुर्घटना की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नंबर का ट्रक (एचआर 61 एफ 6060) सहारनपुर की तरफ से आ रहा था। धर्मावाला चौक पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बनी साइबर कैफे की दुकान में जा घुसा।
दुर्घटना के दौरान दुकान में मौजूद जितेश भी ट्रक की चपेट में आ गया। वहीं, ट्रक चालक आसिफ (26), पुत्र शौकीन, निवासी ग्राम इस्लामपुर बैसानी, थाना भवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश), सुरक्षित रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.