अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- इलिनॉय के ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश।
- 19 वर्षीय आरोपी के घर से स्वचालित राइफल और सैकड़ों कारतूस मिले।
- भारतीयों, हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरा घोषणापत्र बरामद।
वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। आरोपी को ऐन मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी बंदूक भी जब्त कर ली गई।
मामला शिकागो से करीब 70 किलोमीटर दूर ऑरोरा स्थित एक मंदिर का है, जहां 19 वर्षीय आरोपी ने अंधाधुंध गोलीबारी करने की कोशिश की। हालांकि, राइफल जाम हो जाने के कारण उसकी खौफनाक योजना सफल नहीं हो सकी।
खुद को श्वेत वर्चस्ववादी और नव-नाजी बताने वाले आरोपी एलेक्जेंड्रॉस पापोरकिस को पुलिस ने उसके सहकर्मी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके घर से एक स्वचालित राइफल, सैकड़ों कारतूस और बॉडी आर्मर बरामद हुए हैं।
आरोपी के पास से आठ पन्नों का एक घोषणापत्र भी मिला है। इसमें भारतीयों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत भरी बातें लिखी हुई थीं। आरोपी ने खुद को श्वेत वर्चस्ववादी और नव-नाजी बताया था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप लगाए गए। अदालत ने उसे 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.