अमेरिका के एम्यूजमेंट पार्क में दर्दनाक हादसा, रोलर कोस्टर से गिरकर एक की मौत

HIGHLIGHTS
- घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए।
- कॉब काउंटी पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- पुलिस और पार्क प्रशासन ने अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं की है।
वाशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित मशहूर सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया एम्यूजमेंट पार्क में सोमवार को रोलर कोस्टर से जुड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
11Alive की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने के बाद कॉब काउंटी पुलिस विभाग के जासूसों ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस और पार्क प्रशासन की ओर से अभी तक हादसे की वजह और संबंधित रोलर कोस्टर की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
इस घटना के बाद गोलियथ रोलर कोस्टर से यात्रियों को बाहर निकालने के फुटेज सामने आए हैं। हालांकि, अधिकारियों और सिक्स फ्लैग्स ने यह पुष्टि नहीं की है कि हादसा इसी कोस्टर पर हुआ था। बताया जा रहा है कि रोलर कोस्टर से गिरने के कारण एक युवक की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
सोमवार दोपहर हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया पार्क में रोलर कोस्टर से गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए। हालांकि, कॉब काउंटी पुलिस विभाग ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और व्यक्ति कैसे गिरा।
हादसे की जांच जारी
इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सिक्स फ्लैग्स के प्रवक्ता ने कहा है कि पार्क प्रशासन जांच में स्थानीय अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है।
डोन लॉ फर्म के मुताबिक, जॉर्जिया के इस पार्क में यह कम से कम सातवीं मौत हो सकती है। यह फर्म एम्यूजमेंट पार्कों में होने वाली दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों पर भी काम करती है। फर्म के अनुसार, इससे पहले 2006 में भी एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उस घटना में गोलियथ रोलर कोस्टर पर व्यक्ति को संभवतः हार्ट अटैक आया था।
इस हादसे पर दुख जताते हुए सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया ने कहा, 'आज हमारे पार्क में हुई घटना से हम बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं और हार्दिक शोक संतप्त परिवार, मित्रों और प्रियजनों के साथ हैं।'
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.