फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल का बड़ा फैसला, पाकिस्तान समेत 31 देशों के क्रू पर पाबंदी

HIGHLIGHTS
- रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के नियमों से 31 देशों के क्रू सदस्य प्रभावित हैं।
- विदेशी एयरलाइनों को 1 अक्टूबर को नए निर्देश दिए गए थे।
- यह कदम फ्लाईदुबई की उड़ान से जुड़ी घटना के बाद उठाया गया।
यरूशलम। फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद एयर फ्रांस ने इजरायल के नए नियमों का पालन करते हुए पाकिस्तानी और मुस्लिम बहुल देशों के क्रू सदस्यों को लेकर प्रतिबंध लागू किया है। एयर फ्रांस ने पुष्टि की है कि वह इजरायल के उन नियमों का पालन कर रहा है, जिनके तहत कुछ देशों के फ्लाइट क्रू सदस्यों को इजरायल जाने वाली उड़ानों में काम करने की अनुमति नहीं है।
इजरायल ने 31 देशों के नागरिकों पर लागू किए नियम
इजरायल की इस नीति का असर 31 देशों के नागरिकों पर पड़ता है। इनमें ज्यादातर मुस्लिम बहुल देश शामिल हैं। पाकिस्तान, ईरान, सऊदी अरब, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया भी इस सूची में हैं।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर फ्रांस ने बयान जारी कर कहा कि अन्य एयरलाइनों की तरह उसे भी उन देशों के प्रवेश संबंधी नियमों का पालन करना होता है, जहां वह अपनी सेवाएं संचालित करती है। ये नियम यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों पर भी लागू हो सकते हैं।
एयरलाइन ने आगे कहा कि तेल अवीव जाने वाली उड़ानों के लिए इजरायली अधिकारियों की ओर से लागू किए गए नए नियमों की जानकारी संबंधित कर्मचारियों को दे दी गई है।
विदेशी एयरलाइनों को इजरायल के परिवहन मंत्रालय का निर्देश
इजरायली ब्रॉडकास्टर N12 के मुताबिक, फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद इजरायल के परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को विदेशी एयरलाइनों को निर्देश दिया था।
मंत्रालय ने विदेशी एयरलाइनों को सूचित किया कि इजरायली हवाई क्षेत्र में उड़ान संचालित करने वाले पायलटों और केबिन क्रू के पास ऐसे देशों की नागरिकता या दोहरी नागरिकता नहीं होनी चाहिए, जिनके इजरायल के साथ राजनीतिक संबंध नहीं हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इस आदेश में 31 देश शामिल हैं। इनमें पाकिस्तान, ईरान, ओमान, सऊदी अरब, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और नाइजर जैसे देश भी हैं। इनमें से कई मुस्लिम बहुल देश हैं।
फ्लाईदुबई की घटना के बाद उठाया गया कदम
इजरायल ने यह कदम ओमान के एक पायलट की ओर से फ्लाईदुबई की उड़ान को हाईजैक करने की कोशिश के बाद उठाया। इस घटना के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने विमान को क्रैश होने से बचाया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.