पीएम मोदी की जनसेवा यात्रा जारी, 25 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी 'संकल्प सेवा अभियान'

HIGHLIGHTS
- पार्टी के मुताबिक भारत की वैश्विक साख और सम्मान में बढ़ोतरी हुई है।
- नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन स्पष्ट है।
- भाजपा अध्यक्ष ने देश में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म होने का दावा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि उनकी जनसेवा की यात्रा लगातार जारी है। इस मौके पर पार्टी की ओर से 'संकल्प सेवा अभियान' चलाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'संकल्प से सिद्धि' तक के सफर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।
नितिन नवीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब केंद्र में सरकार बनी, तब देश में ''अंधकार का माहौल'' था। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन स्पष्ट है और उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का प्रभाव और सम्मान बढ़ा है। नितिन नवीन के मुताबिक, आज हर भारतीय खुद को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस करता है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि देश अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा और विकास को समर्पित रहे हैं। इसी उपलब्धि को रेखांकित करने के लिए भाजपा 'संकल्प सेवा अभियान' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.