प्रयागराज: हंडिया में सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव समेत दो गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया।
- मुठभेड़ हंडिया थाना क्षेत्र में होने की सूचना है।
- लल्ला यादव को मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
प्रयागराज: हंडिया में सपा नेता पवन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हंडिया थाना क्षेत्र में हत्याकांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव की पुलिस से मुठभेड़ होने की सूचना है। इस दौरान लल्ला यादव और निहाल के पैरों में गोली लगने की बात सामने आई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मुठभेड़ और आरोपियों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
इस मामले में पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें पवन यादव हत्याकांड के खुलासे के साथ मुठभेड़ की घटना और पुलिस की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.