IGI एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन हुआ डिजिटल, बोर्डिंग पास पर स्टांपिंग बंद; यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे

HIGHLIGHTS
- अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखाने की सुविधा मिलेगी।
- एफटीआई-टीटीपी में नामांकित यात्री डिजिटल बोर्डिंग पास से ई-गेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- फिजिकल बोर्डिंग पास को भी फिलहाल स्वीकार किया जा रहा है।
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल कर दिया गया है।
इमिग्रेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव
अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को अब इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान बोर्डिंग पास पर मुहर या स्टांप लगवाने के लिए लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। पहले इस कागजी प्रक्रिया और स्टैंपिंग में काफी समय लगता था। अब इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।
पहले क्या था और अब क्या बदला?
पहले की व्यवस्था: इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान यात्रियों के बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टांप लगाना जरूरी होता था। इसके कारण लंबी कतार और कागजी प्रक्रिया में समय लगता था।
नई व्यवस्था: 1 सितंबर से लागू नई इमिग्रेशन प्रक्रिया के तहत बोर्डिंग पास की स्टैंपिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह बदलाव इमिग्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में किया गया है।
यात्रियों को क्या फायदे मिलेंगे?
स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास: अब अंतरराष्ट्रीय यात्री इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान अपने स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास या मोबाइल बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं।
ई-गेट्स की सुविधा: एफटीआई-टीटीपी में नामांकित यात्री अपने डिजिटल बोर्डिंग पास का इस्तेमाल सीधे ई-गेट्स पर कर सकते हैं। हालांकि, फिजिकल बोर्डिंग पास भी स्वीकार किया जा रहा है।
समय की बचत: स्टैंपिंग की प्रक्रिया खत्म होने और व्यवस्था के डिजिटल होने से इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज और सुचारू होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और कतार में इंतजार कम होगा।
पूरे देश में लागू हो रही पैन-इंडिया पहल
यह नई व्यवस्था आव्रजन प्राधिकरण की ओर से पूरे देश में शुरू की गई पैन-इंडिया पहल का हिस्सा है। आईजीआई एयरपोर्ट पर ब्रिटिश एयरवेज के एक ग्राहक को इस नई ई-बोर्डिंग पास सुविधा का इस्तेमाल करने वाला पहला यात्री माना गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.