रेवाड़ी मंदिर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में भैंरू चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के छत्र भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गांव नाई निवासी आनंद पांडे और बांदा के ही गांव लखनपुर निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रेवाड़ी के अलग-अलग इलाकों में किराए पर रह रहे थे।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
एसपी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 28 मई को मंदिर समिति के प्रधान राजेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 मई की रात अज्ञात चोरों ने भैंरू चौक स्थित हनुमान मंदिर से चांदी के सात छत्र और दानपात्र से नकदी चोरी कर ली है।
तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए आरोपी
मामले की जांच सीआईए टीम को सौंपी गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर लगभग 1.058 किलोग्राम वजन के टूटे हुए चांदी के छत्र भी बरामद किए गए।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.