पुरा महादेव-बुढ़सैनी मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बागपत: बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव-बुढ़सैनी मार्ग पर देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
मृतकों की पहचान 19 वर्षीय गोविंद (पुत्र महेश) और 18 वर्षीय अमन (पुत्र लोकेश) के रूप में हुई है। दोनों पुरा महादेव गांव के निवासी थे और सराय रोम्स पिज़्ज़ा में काम करते थे। बताया जा रहा है कि वे काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे कि तभी यह भीषण टक्कर हुई। बाइक पर सवार तीसरे युवक विशेष (पुत्र बबलेश) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया गया।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.