बागपत के यूसुफ की सऊदी अरब में मौत, मर्चेंट शिप पर ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक

HIGHLIGHTS
- सऊदी अरब में मालवाहक जहाज पर तैनात बसौद निवासी यूसुफ (46) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
- तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से जेद्दा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- यूसुफ का शव फिलहाल सऊदी अरब में रखा गया है, जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत लाया जाएगा।
बागपत: सऊदी अरब में कार्यरत बसौद गांव निवासी यूसुफ (46) का सोमवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। यूसुफ एक मालवाहक समुद्री जहाज पर क्रू मेंबर के रूप में तैनात थे। उनकी मौत के बाद शव को जेद्दा शहर के अस्पताल में रखा गया है। जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शव को भारत लाया जाएगा।
परिजनों के अनुसार, बसौद निवासी यूसुफ पिछले करीब 20 वर्षों से मर्चेंट नेवी से जुड़े निजी मालवाहक जहाजों पर काम कर रहे थे। गांव के रहने वाले परवेज अहमद ने बताया कि रविवार रात सऊदी अरब के समुद्री क्षेत्र में जहाज पर ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जहाज पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सहायता पहुंचाई।
गंभीर हालत को देखते हुए यूसुफ को हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू कर सऊदी अरब के जेद्दा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यूसुफ के परिवार में पत्नी शकीला, बेटे असद और समद, बेटी अलीशा समेत तीन भाई हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल है।
परवेज अहमद ने बताया कि फिलहाल यूसुफ का शव जेद्दा अस्पताल में रखा गया है। एयरपोर्ट से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भारत पहुंचने के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.