रोहतक: लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्केट के शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

HIGHLIGHTS
- आग की घटना बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे हुई।
- आग शिव शक्ति फोम एवं गद्दे वाली दुकान में लगी।
- टॉप फ्लोर पर आग लगने के बाद धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
रोहतक। रोहतक के गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्केट में बुधवार दोपहर एक फर्नीचर शोरूम के टॉप फ्लोर पर भीषण आग लग गई।
आग की घटना दोपहर करीब 2:20 बजे हुई। आग शिव शक्ति फोम एवं गद्दे वाली दुकान में लगी, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुट गई। टॉप फ्लोर पर आग लगने के कारण धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया।
दुकान में फोम, गद्दे और फर्नीचर का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।
बता दें कि रोहतक में 9 जून को भी आगजनी की बड़ी घटना सामने आई थी। डी पार्क पर 12 दुकानों में भीषण आग लगी थी, जिसमें दुकानदारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.