‘भारत माता की जय बोलो, 10 रुपये मिलेंगे...’, कश्मीरी बच्चों का वीडियो वायरल, इल्तिजा मुफ्ती भड़कीं

HIGHLIGHTS
- सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- वीडियो में कुछ लोग बच्चों से नारे लगवाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
- इल्तिजा मुफ्ती ने वीडियो को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया।
श्रीनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर जम्मू-कश्मीर की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। वीडियो में कुछ लोग कश्मीरी बच्चों से कथित तौर पर जबरन भारत माता की जय के नारे लगवाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कड़ा विरोध जताया है।
इल्तिजा मुफ्ती ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रीपोस्ट करते हुए आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों पर निशाना साधा।
इल्तिजा मुफ्ती ने जताया विरोध
वीडियो साझा करते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने लिखा कि आरएसएस से जुड़े कुछ उपद्रवी लोग कश्मीरी बच्चों को जबरन नारे लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोग उनके बराबर हैं, उनके गुलाम नहीं हैं। उन्होंने इस व्यवहार का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह छोटे बच्चों को डराते-धमकाते देखना शर्मनाक है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में कथित तौर पर अमरनाथ यात्रा या स्थानीय इलाकों के आसपास कुछ लोग कश्मीरी मुस्लिम बच्चों से नारे लगवाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कुछ लोग बच्चों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि भारत माता की जय बोलो, दस-दस रुपये मिलेंगे। नहीं बोलते हो, न हिंदुस्तान में रहते हो। किसने मना किया तुम्हें नारा न लगाने के लिए। भारत माता की जय बोलो, दस रुपये मिलेंगे।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद राजनीतिक गलियारों से भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.