त्विषा शर्मा केस: CBI की चार्जशीट से पिता असंतुष्ट, बोले- बेटी ने आत्महत्या नहीं की

HIGHLIGHTS
- CBI ने जांच के बाद मौत को आत्महत्या बताया
- पिता नवनिधि शर्मा ने चार्जशीट पर असंतोष जताया
- पिता का दावा- त्विषा ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई
नई दिल्ली। मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सीबीआई ने अपनी जांच में त्विषा की मौत को आत्महत्या बताया है। हालांकि, त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने जांच और चार्जशीट के निष्कर्षों पर असंतोष जताया है।
त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि वह सीबीआई की चार्जशीट से संतुष्ट नहीं हैं और इस मामले में अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है।
नवनिधि शर्मा ने कहा कि सीबीआई जैसी बड़ी जांच एजेंसी होने के बावजूद जांच में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और मामले के कई पहलुओं की गहन जांच की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। नवनिधि शर्मा के मुताबिक, त्विषा की मौत को आत्महत्या बताना सही नहीं है और वह सीबीआई के निष्कर्ष को अदालत में चुनौती देंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.