गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, ED कर्मचारी समेत दो दोस्तों की मौत; चालक गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- हादसा गुरुग्राम के सेक्टर 12 में लालजी अस्पताल के पास हुआ।
- दोनों युवक रात करीब एक बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
- मृतकों में एक ईडी के जोनल कार्यालय में काम करता था।
गुरुग्राम। सेक्टर 14 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में गुरुवार रात लालजी अस्पताल के पास ओल्ड रेलवे रोड की ओर जा रही एक बाइक को पीछे से तेज रफ्तार टाटा पंच ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार ईडी कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों की पहचान रेवाड़ी के रामपुरा थाना क्षेत्र के जाड़रा गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित कुमार और भिवानी के रेवाड़ी खेड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
बाइक से घर लौट रहे थे दोनों दोस्त
पुलिस के अनुसार, रोहित गुरुग्राम स्थित ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के जोनल कार्यालय में पिछले दो साल से कांट्रेक्ट बेस पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे। वह गुरुग्राम की मियां वाली कॉलोनी में किराये पर रहते थे।
वहीं अभिषेक एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करते थे और महावीर नगर में किराये पर रहते थे। दोनों दोस्त थे। गुरुवार रात करीब एक बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
लोगों ने कार चालक को पुलिस को सौंपा
तेज रफ्तार टाटा पंच ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था। उसकी पहचान गुरुग्राम निवासी प्रियांशु के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.