आगरा में भीषण गर्मी, 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, स्कूलों में छुट्टी घोषित

आगरा में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और शहर इस समय तपिश से झुलस रहा है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद लोगों के मोबाइल फोन पर भी चेतावनी संदेश भेजे गए हैं।
स्कूलों में छुट्टी का आदेश
गर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी करते हुए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों को 19 मई के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।
यह आदेश सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा, जिनमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और अन्य सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तापमान सामान्य से काफी अधिक
सोमवार को आगरा में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बताया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.