एक महीने से जारी सीजेपी का प्रदर्शन खत्म होने के संकेत, आज मंत्रियों से होगी बैठक

HIGHLIGHTS
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी सीजेपी का प्रदर्शन जल्द खत्म होने की संभावना, आज सरकार से बातचीत होगी।
- सीजेपी नेता अभिजीत दीपके और समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
- जंतर-मंतर प्रदर्शन में हंगामे के बाद सरकार ने सीजेपी नेताओं से बातचीत की पहल की है।
नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले करीब एक महीने से चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जल्द समाप्त होने की संभावना है। सीजेपी नेताओं की आज भारत सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक होने जा रही है। इस मुलाकात का समय, स्थान और अन्य तैयारियां लगभग तय हो चुकी हैं।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं और आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। सीजेपी नेता लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
दोपहर 12:30 बजे हो सकती है मुलाकात
अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि, इसी बीच सीजेपी नेताओं और भारत सरकार के मंत्रियों के बीच बातचीत की संभावना है। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने की बात कही जा रही है।
वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी 26 दिन के उपवास के बाद शुक्रवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। बताया गया कि अनशन खत्म करने से पहले सरकार के साथ उनकी तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी।
प्रदर्शन के दौरान हुआ था हंगामा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा सीजेपी का प्रदर्शन कुछ समय पहले हिंसक हो गया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और कांच की बोतलें फेंकी थीं। इस घटना में दिल्ली पुलिस के दो एसीपी समेत चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
प्रदर्शन के बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने सीजेपी नेताओं के साथ बातचीत की पहल की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.