सीतापुर: 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

सीतापुर: लखनऊ की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़कर तालगांव पुलिस को सौंप दिया है।
पकड़े गए आरोपी पर जनवरी माह में रसूलपुर में हुई डकैती में शामिल होने का आरोप है। उसके खिलाफ सीतापुर के अलावा बाराबंकी, हरदोई और लखीमपुर के विभिन्न थानों में भी केस दर्ज हैं।
तालगांव कोतवाली के प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि एसटीएफ ने सकरन के बकैया गांव निवासी सलीम को ईरापुर मोड़ से गिरफ्तार किया और कोतवाली में पेश किया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 17-18 जनवरी की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रसूलपुर गांव के बाहर रहने वाले सेवानिवृत्त लेखपाल अमर सिंह के घर में चोरी की थी। तलाशी के दौरान उसके पास से दस हजार रुपये नकद और एक अवैध असलहा बरामद हुआ।
एसटीएफ की गिरफ्तारी में निरीक्षक दिलीप तिवारी, दारोगा अशोक कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.