सपा ने बदले विधान परिषद चुनाव के दो प्रत्याशी, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को टिकट

HIGHLIGHTS
- सपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए दो प्रत्याशी बदले।
- आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल को टिकट मिला।
- गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से डॉ. संजयन त्रिपाठी प्रत्याशी होंगे।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों में बदलाव किया है। पार्टी ने आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया है।
दोनों सीटों पर अब सपा के नए उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। इससे पहले पार्टी ने आगरा खंड स्नातक सीट से शशांक यादव और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से कमलेश यादव को प्रत्याशी बनाया था। गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर संजयन त्रिपाठी के नाम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
संजयन त्रिपाठी इससे पहले भाजपा से टिकट के दावेदार थे। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। टिकट नहीं मिलने के बाद संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और 2 अक्टूबर को नामांकन भी दाखिल किया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
भाजपा ने समाज के हर तबके को अपमानित किया: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराया है। उन्होंने कहा कि इस बार पीडीए की ताकत के सामने भाजपा कहीं नहीं टिक पाएगी।
अखिलेश यादव के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के पीडीए में प्रेम, दया और अपनापन है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर दुखी, पीड़ित और अपमानित व्यक्ति के साथ खड़ी है। उनके अनुसार, भाजपा ने समाज के हर तबके को अपमानित किया, शोषण किया और धोखा दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी और जेन-जी के पास नौकरी और रोजगार नहीं है तथा बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी भाजपा से नाराज है और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होना तय है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कभी समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों का मुकाबला नहीं कर सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.