सुखबीर बादल ने अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी पर जताया रोष, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल

HIGHLIGHTS
- पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की गई।
- अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठे।
- सुखबीर बादल ने कानून व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की।
चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के मामले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बादल ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है।
सुखबीर बादल ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि विपक्षियों को पीटना और अव्यवस्था पैदा करना भी है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए एसएसपी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 पर भी बोले बादल
सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि 60:40 के अनुपात को बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की भी है।
बादल ने कहा कि चंडीगढ़ में स्थापित 60:40 के नॉर्म को बरकरार रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है और उम्मीद जताई कि 60:40 की व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.