वृंदावन में श्रीकृष्ण की तरह गोपियों संग बांसुरी बजाते नजर आए तेज प्रताप यादव

वृंदावन में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक नए अंदाज में नजर आए। वे इस समय भोजपुरी फिल्म ‘मोहन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग ब्रज क्षेत्र के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर की जा रही है।
वंशीवट पर शूट हुआ महारास दृश्य
जानकारी के अनुसार, यमुना किनारे स्थित वंशीवट पर शनिवार सुबह फिल्म का एक महत्वपूर्ण दृश्य शूट किया गया। इस सीन में महारास की झलक दिखाई गई, जिसमें तेजप्रताप यादव वंशी बजाते नजर आए और उनके आसपास गोपियां नृत्य करती दिखीं। इस दौरान पूरी शूटिंग को गोपनीय रखा गया था।
तेजप्रताप फिल्म में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग वृंदावन के अलावा बरसाना और आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी होगी।
वृंदावन बाजार में भी दिखे तेजप्रताप
शूटिंग के बाद तेजप्रताप यादव वृंदावन के स्थानीय बाजार में भी पहुंचे। इस दौरान वे काजल राघवानी के साथ रंगजी मंदिर क्षेत्र में स्थित मूर्तिकार अजय अग्रवाल की दुकान पर गए, जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की एक मूर्ति खरीदी। इसके अलावा उन्होंने पूजा सामग्री और पोशाक भी बाजार से ली।
इस पूरे दौरान तेजप्रताप ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, जबकि उनकी शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.