अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में पति संग पहुंचीं टिफनी ट्रंप, देसी अंदाज ने खींचा ध्यान

HIGHLIGHTS
- टिफनी ट्रंप ने इंस्टाग्राम पर गणेशोत्सव की तस्वीरें साझा कीं।
- उन्होंने तस्वीरों के साथ भारत को लेकर खास कैप्शन लिखा।
- उनके लहंगे पर आइवरी कढ़ाई और मोतियों का काम था।
अंबानी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। उनके गणेशोत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों से कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप भी अपने पति के साथ अंबानियों के गणेशोत्सव में शामिल होने पहुंचीं। बप्पा के स्वागत से लेकर विसर्जन तक टिफनी का अलग अंदाज देखने को मिला।
मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए परिधान में नजर आईं
अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में टिफनी ट्रंप ने भी शिरकत की। इस मौके पर वह पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।
भारत के प्यार ने जीता टिफनी का दिल
टिफनी ट्रंप भारत की संस्कृति और यहां मिले प्यार से प्रभावित नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार के साथ भारत में’।
सितारों के बीच दिखा देसी लुक
टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बूलस के साथ एंटीलिया में आयोजित अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पेस्टल ग्रीन रंग का मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। लहंगे पर आइवरी रंग की कढ़ाई के साथ मोतियों का काम किया गया था।
पति माइकल बूलस भी हुए शामिल
टिफनी के पति माइकल बूलस भी गणपति उत्सव में नजर आए। उन्होंने केसरिया रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
अंबानी परिवार के साथ बप्पा को दी विदाई
टिफनी ट्रंप अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। इस दौरान वह अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ गणपति बप्पा को विदाई देती नजर आईं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.