अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर चला बुलडोजर, फुटपाथ से हटाया गया अस्थायी ढांचा

HIGHLIGHTS
- ढांचा हटाने के बाद कर्मचारियों ने बांस और अन्य मलबा साफ किया।
- फुटपाथ को लोगों की आवाजाही के लिए सुगम बनाने का काम किया गया।
- कार्रवाई के दौरान अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर के बाहर गुरुवार सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सांसद के आवास के सामने फुटपाथ पर बांस से तैयार किए गए अस्थायी ढांचे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
शेड हटाए जाने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने वहां मौजूद बांस और अन्य मलबे को हटाने का काम शुरू किया। इसका उद्देश्य फुटपाथ को पूरी तरह साफ करना और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना था।
भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.