महाराष्ट्र में अरंडी के बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत; 7 अस्पताल में भर्ती

HIGHLIGHTS
- महाराष्ट्र के धडगांव तालुका स्थित मोडलगांव में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार हो गए।
- घटना में एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- बाकी सात बच्चों को धडगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुंबई। महाराष्ट्र के धडगांव तालुका स्थित मोडलगांव में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इस घटना में एक बच्ची की जान चली गई, जबकि अन्य सात बच्चों का धडगांव ग्रामीण अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में बच्चों ने अरंडी के बीज खा लिए थे। इसके कुछ समय बाद उन्हें उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी परेशानियां होने लगीं। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत धडगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान एक बच्ची की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, बाकी सात बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सभी का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
गौरतलब है कि अरंडी के बीज में जहरीले तत्व मौजूद होते हैं। इन्हें खाने से शरीर में गंभीर विषाक्तता हो सकती है। घटना सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव के लोगों को बच्चों को अरंडी के पौधों और उनके बीजों से दूर रखने की सलाह दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.