आज का राशिफल: 7 अक्टूबर, 2026

HIGHLIGHTS
- मेष राशि वालों को धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
- वृषभ राशि के जातकों का सामाजिक संपर्क और प्रभाव बढ़ सकता है।
- मिथुन राशि वालों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
7 अक्तूबर 2026 को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रह सकती है। आज कुछ जातकों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए फैसले लाभ दे सकते हैं। परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों में भी नई परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। हालांकि ग्रहों का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग रहेगा। ऐसे में किसी के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है, तो किसी को धैर्य और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 अक्तूबर का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और सकारात्मक संकेतों वाला रह सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे मन में उत्साह और सकारात्मकता बढ़ेगी। हालांकि दूर रहने वाले किसी करीबी की याद भावुक कर सकती है। नौकरी या करियर से संबंधित कोई काम यात्रा का कारण बन सकता है।
कार्यस्थल पर कोई सहकर्मी आपके लिए छोटी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन समझदारी से आप स्थिति संभाल लेंगे। आपकी सूझबूझ कई मुश्किल कामों को आसान बना सकती है। फिर भी किसी काम को हल्के में लेने और लापरवाही बरतने से बचना होगा।
वृषभ राशि
आज परिवार और करीबियों के साथ रिश्तों में अपनापन और मजबूती महसूस होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपके संपर्क और प्रभाव में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधियों की चाल को समझकर उन्हें पीछे छोड़ने में आप सफल रहेंगे। हालांकि अपनी निजी और महत्वपूर्ण बातें हर किसी से साझा करने से बचें।
काम का दबाव कुछ ज्यादा रह सकता है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति से लिया हुआ उधार अभी बाकी है, तो उसे चुकाने का दबाव भी बढ़ सकता है। आज का दिन जिम्मेदारियों के साथ रिश्तों की अहमियत को समझने का भी मौका देगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और खुशी लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत और लगन से लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
जीवनसाथी को नौकरी या किसी नए अवसर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इसके चलते उन्हें कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कोई काम पूरा होते-होते अचानक रुक सकता है, जिससे थोड़ी बेचैनी होगी, लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय तक परेशान नहीं करेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं, जिससे मन में नई उम्मीद पैदा हो सकती है।
कर्क राशि
आज खर्चों में तेजी रह सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लिया जा सकता है, जिसमें उसकी पसंद के किसी कोर्स में दाखिला कराना भी शामिल हो सकता है।
परिवार के किसी सदस्य के करियर या काम से जुड़ी परेशानी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भावनात्मक मजबूती देगा। घर की मरम्मत, सजावट या रिनोवेशन से जुड़ा कोई रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आपकी क्षमता की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खास और यादगार रह सकता है। नए लोगों से होने वाली मुलाकातें भविष्य में करियर या कारोबार के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी और भीतर से अच्छा महसूस होगा।
प्रेम संबंधों में कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जहां धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी बात पर गुस्सा करने और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या किसी अच्छे निवेश की योजना भी आज आपके मन में आकार ले सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। यात्रा या घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर करने में गुरुजनों की सलाह मिल सकती है।
व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन स्थिति संभाली जा सकेगी। अगर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज इस दिशा में आगे बढ़ने का विचार अच्छा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद किसी रुके हुए काम को गति दे सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है और उनकी स्थिति पहले की तुलना में मजबूत नजर आएगी। सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता आपके लिए काफी उपयोगी रहेगी। हालांकि किसी भी काम में लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी-सी चूक भी नुकसान का कारण बन सकती है।
पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में अपनी बात मनवाने की जिद रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए आज थोड़ा नरम रवैया अपनाना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो अनुभवी व्यक्ति या योग्य वकील की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
खुद को आगे बढ़ाने और अपनी क्षमता साबित करने की इच्छा मजबूत रहेगी। अपने काम पूरे करने के लिए धैर्य और साहस बनाए रखें। पिता के साथ किसी बात को लेकर तनाव है तो बहस बढ़ाने के बजाय शांत बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास करें।
धनु राशि
आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। अगर नए वाहन के लिए लोन का आवेदन किया हुआ है, तो उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी रहेगा। आपकी छोटी-सी बात भी उन्हें बुरी लग सकती है और विवाद बढ़ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
कार्यस्थल पर मनपसंद काम नहीं मिलने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। ऐसे में नौकरी बदलने या नए अवसर तलाशने को लेकर आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं।
मकर राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह और खुशी से भरा रह सकता है। पुराने लेन-देन या पैसों से जुड़ी कोई उलझन दूर होने से राहत मिलेगी। संतान के परीक्षा परिणाम से घर में खुशी और गर्व का माहौल बन सकता है।
पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण काम या फैसले को लेकर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा और लोगों के बीच पकड़ मजबूत हो सकती है। हालांकि अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और निजी बातों को हर किसी के साथ साझा करने से बचें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन हल्के-फुल्के और खुशनुमा पलों वाला रह सकता है। दोस्तों या करीबियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि दूसरों की परेशानियों में जरूरत से ज्यादा उलझने से बचें, वरना उनका तनाव आपके ऊपर भी असर डाल सकता है।
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से मन खुश होगा। अगर किसी दूसरे व्यक्ति का वाहन चला रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें। पुरानी गलतियों को दोहराने के बजाय उनसे सीखकर आगे बढ़ना समझदारी होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लिया जा सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। पैसों से जुड़ी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
सरकारी काम में देरी या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन शांत रहकर स्थिति को अपने पक्ष में संभाला जा सकता है। संतान की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज या उपहार मिलने से घर का माहौल खुशियों से भर सकता है। माताजी से किया हुआ कोई वादा भी समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.