महाराष्ट्र में वन्यजीव तस्करी के दो गिरोहों का पर्दाफाश, किंग कोबरा का जहर और खालें जब्त

HIGHLIGHTS
- DRI ने महाराष्ट्र में वन्यजीव तस्करी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश किया।
- किंग कोबरा का दो लीटर जहर, बाघ और तेंदुए की खालें तथा हथियार जब्त किए गए।
- कार्रवाई के दौरान छह शिकारियों को पकड़ा गया।
महाराष्ट्र। डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए किंग कोबरा का दो लीटर जहर, बाघ और तेंदुए की तीन खालें तथा कुछ हथियार जब्त किए हैं। इस दौरान छह शिकारियों को भी पकड़ा गया है।
अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीव तस्करी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों का खुलासा किया है। जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि एक इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर जहर के कारोबार में शामिल है।
दो दिनों में हुई कार्रवाई, तीन लोग गिरफ्तार
25 नवंबर को की गई कार्रवाई में तीन लोगों को पकड़ा गया। इसके बाद 26 नवंबर को पनवेल इलाके में एक अन्य कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के पास से बैग बरामद किया गया। बैग में दो खालें मिलीं, जो संभवतः बाघ (पैन्थेरा टाइग्रिस) और तेंदुए (पैन्थेरा पार्डस) की थीं।
मुंबई एयरपोर्ट पर सोना और नशीले पदार्थ जब्त
वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में नशीले पदार्थ और सोना जब्त किया है। इनकी कुल कीमत करीब 39.8 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में नौ यात्रियों और ड्रग कार्टेल से जुड़े संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
सबसे बड़ी बरामदगी में 27 नवंबर को चलाए गए अभियान के दौरान करीब 12 किलोग्राम केटामाइन जब्त की गई। इसकी कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.