हिमाचल प्रदेशFEATURED
ऊना: फगवाड़ा से शाहतलाई जा रही बस पलटी, 1 श्रद्धालु की मौत, 25 घायल

बंगाणा (ऊना): बंगाणा के हरी नगर में फगवाड़ा (पंजाब) से शाहतलाई जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि 1 श्रद्धालु की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को थानाकलां और ऊना जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि बस में सवार श्रद्धालु शाहतलाई में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बस हरी नगर में सड़क पर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पूरी स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.