बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, योगी ने तुरंत मुआवजा देने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अचानक हुई बेमौसम बारिश और तूफान से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का नुकसान तुरंत आंका जाए और किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (DM) को फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का सही आकलन करने के आदेश दिए।
योगी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि राहत कार्य सिर्फ कागजों में न दिखे, बल्कि वास्तविक आंकड़ों के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को सही समय पर और पारदर्शी सहायता मिल सके। उन्होंने राहत आयुक्त को फील्ड अधिकारियों के साथ सीधे संपर्क और समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी सूचनाएं तुरंत शासन को भेजी जाएँ और भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर आपदा की स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी किसान असुविधा का सामना न करे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.