यूपी के 1.28 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, लॉन्च हुई शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।
- योजना के तहत प्रदेश के करीब 1.28 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
- मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों के कई प्रोफेसरों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।
- योजना के संचालन के लिए पंजाब नेशनल बैंक और उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू किया गया।
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों के कई प्रोफेसरों को योजना के कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना की शुरुआत होने पर उन्हें बेहद खुशी है और इसके लिए सभी को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल किया जा रहा है। कुल मिलाकर करीब 10 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की शुरुआत उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जनपद आगरा से की जा रही है। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक और उच्च शिक्षा विभाग के बीच एक समझौता (एमओयू) किया गया है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी शिक्षकों और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का भरोसा देगी।
सीएम योगी ने कहा कि यह एक ऐसी महत्वपूर्ण सुविधा है, जिससे अब तक प्रदेश के शिक्षक वंचित थे। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि किसी को भी अस्पताल जाने या किसी दुर्घटना का सामना न करना पड़े, लेकिन जीवन में ऐसी घटनाएं बिना किसी पूर्व सूचना के हो जाती हैं और कोई भी उनका शिकार बन सकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार को खुद को असहाय महसूस नहीं करना चाहिए। उन्हें यह भरोसा होना चाहिए कि राज्य सरकार और बैंक उनके साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने की दिशा में यह योजना लेकर आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.