यूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

HIGHLIGHTS
- डा. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया
- समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर की कमान सौंपी गई
- आशुतोष त्रिवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया
- सीआईडी और ईओडब्ल्यू में भी अधिकारियों की नई तैनाती हुई
उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग पदों पर तैनाती दी गई है। इनमें विभिन्न वाहिनियों के अलावा सीआईडी, ईओडब्ल्यू, एटीएस, यातायात निदेशालय और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाइयां शामिल हैं।
तबादला आदेश के तहत डा. सतीश कुमार को लखनऊ स्थित 01 वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। संजीव सुमन को लखनऊ में यूपीएसआईएफएस के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। आशुतोष त्रिवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आनन्द कुमार-II को सीआईडी, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि संजय राय को ईओडब्ल्यू, लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर और वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज में सेनानायक की जिम्मेदारी मिली है।
तबादला सूची में राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान, कमल किशोर को ईओडब्ल्यू, लखनऊ और देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश में तैनाती मिली है। राहुल मिठास तकनीकी सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
डा. कृष्ण गोपाल को पीटीसी, मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली में तैनाती दी गई है। प्रीतिबाला गुप्ता की एटीएस, लखनऊ में तैनाती बरकरार रखी गई है।

Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.