यूपी में 4,543 सब-इंस्पेक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।
- धनतेरस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- सीएम योगी ने अभ्यर्थियों से सिफारिश, लेन-देन और धौंस को लेकर तीन सवाल पूछे।
सीएम योगी ने अभ्यर्थियों से पूछे तीन सवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों से पूछा कि क्या किसी को नौकरी पाने के लिए सिफारिश की जरूरत पड़ी थी? उन्होंने दूसरा सवाल करते हुए पूछा कि क्या चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का लेन-देन हुआ या किसी ने पैसे देने की पेशकश की थी?
इसके बाद सीएम योगी ने तीसरा सवाल पूछा कि क्या किसी ने धौंस दिखाकर नियुक्ति पत्र हासिल करने की कोशिश की थी? इस पर उन्होंने कहा कि तीसरी बात पर तो वह खुद भी विश्वास नहीं करते।
मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के शुभ अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके लगातार जारी रहेगा।
सीएम योगी ने आगे कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। कुछ नियुक्ति पत्र अभी रोके जाएंगे, जिन्हें तीसरी बार सरकार बनने पर वितरित किया जाएगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी किया संबोधित
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया जा रहा है। इस दौरान अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज उन्हें ऐसी जिम्मेदारी मिलने जा रही है, जिसका सपना कई लोगों ने देखा होगा, लेकिन उन्हें यह अवसर नहीं मिल पाया।
उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को बिना किसी सिफारिश और भेदभाव के केवल अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। यह सभी के लिए एक संदेश है कि जीवन में मेहनत और लगन से काम करने पर मनचाहा परिणाम हासिल किया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.