यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7,509 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं।
27 जुलाई 2025 को प्रदेश के 75 जिलों के 2,382 परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 4,54,589 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुल 10,76,004 आवेदनों में से 7,509 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अब ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
इस बार पहली बार RO/ARO की प्री परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की गई। सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्नपत्रों को मिलाकर तीन घंटे की परीक्षा ली गई।
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 419 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें—
- समीक्षा अधिकारी (RO): 338 पद (6093 अभ्यर्थी सफल)
- सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): 79 पद (1386 अभ्यर्थी सफल)
- सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा): 2 पद (30 अभ्यर्थी सफल)
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूर्णतः अस्थायी है। श्रेणीवार कट-ऑफ और अंकों का विवरण अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा। इस संबंध में RTI के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
रिजल्ट ऐसे देखें:
- uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- “What’s New” सेक्शन में ‘UPPSC RO ARO Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट PDF खुलेगी, जिसमें Ctrl+F से नाम या रोल नंबर खोज सकते हैं।
- चाहें तो PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.