UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

HIGHLIGHTS
- यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2027 जारी।
- परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होंगी।
- परीक्षा दो पालियों में होगी, सुबह की पाली 8:30 बजे से शुरू होगी।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
यूपी विधानसभा चुनाव के चलते 20 दिनों में होंगी परीक्षाएं
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे परीक्षा कार्यक्रम को 20 दिनों में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षा कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेना भी अपेक्षित होता है।
दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
सुबह की पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
शाम की पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किए गए हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। वहीं, शाम की पाली में छात्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक उत्तर लिख सकेंगे।
UP Board 10th Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड हाईस्कूल डेटशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं।
UP Board 12th Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट डेटशीट 2027
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.