दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा, छह विधायक मार्शल आउट; साइकिल खरीद पर भी घमासान

HIGHLIGHTS
- वित्त वर्ष 2024-25 से जुड़ी CAG रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी।
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट पेश करेंगी।
- नियम-280 के तहत साफ-सफाई का मुद्दा उठाया गया।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज वित्त वर्ष 2024-25 से संबंधित राज्य वित्त पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यह रिपोर्ट सदन में पेश करेंगी।
विधानसभा में नियम-280 के तहत चर्चा के दौरान दिल्ली के विधायकों ने साफ-सफाई से जुड़े मुद्दे को उठाया। आज सदन में कैग की एक रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके अलावा तीन विधेयक भी सदन में लाए जाएंगे।
इसी बीच सदन में हंगामे की स्थिति भी बनी। छह विधायकों को मार्शल आउट किया गया और विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई।
टी-शर्ट को लेकर सदन में हंगामा
विधानसभा में विपक्षी विधायकों की टी-शर्ट को लेकर भी विवाद हुआ। बीजेपी विधायकों ने विपक्ष के सदस्यों की पहनी हुई टी-शर्ट पर आपत्ति जताई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह सहित अन्य विधायकों को मार्शल आउट कर दिया।
साइकिल खरीद पर विपक्ष का आरोप
आम आदमी पार्टी ने साइकिल खरीद को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि आप नेताओं ने जिन साइकिलों को 4200 रुपये में खरीदा था, सरकार ने उन्हीं साइकिलों को 6957 रुपये में खरीदा।
आप के अनुसार दिल्ली सरकार ने 1,30,000 साइकिल खरीदी हैं। विपक्ष ने इस खरीद में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.